रीवा में भीषण सड़क हादसा, दिवाली मनाने घर लौट रहे थे यात्री

रीवा। मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, रीवा में बस-ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत और 40 घायल

हेल्पलाइन नंबर जारी : 831970 6674 और 7049122399 जारी किया है। फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

एक नजर

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। अब तक हादसे में करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं तक़रीबन 35 से ज्यादा लोग घायल हैं। बस में सभी श्रमिक सवार थे, जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे।

मध्य प्रदेश के रीवा में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया और घर लौट रहे लोगों की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। रीवा में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसे में बस और ट्रक समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार बस और ट्रक की यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस में सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

खबर बिस्तार से

मिली जानकारी के अनुसार राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

  • भीषण सड़क हादसे में तक़रीबन 14 लोगों की मौत , 40 से ज्यादा घायल
  • हादसे की वजह को लेकर अलग – अलग कहानी

रीवा कलेक्टर के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जा रही थी। उसी समय नेशनल हाइवे-30 की सोहागी पहाड़ी उतरते समय हादसे का शिकार हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सड़क पर आगे चल रहे किसी और वाहन से ट्रक की टक्कर हुई थी, जिसकी वजह से ड्राइवर एकाएक ब्रेक लगा दिए और इसी दौरान पीछे तेज रफ्तार में आ रही यात्री बस ट्रक में जा घुसी, क्योंकि टक्कर सीधी थी इसलिए बस के केबिन में बैठे लोगों के साथ-साथ आगे की सीट पर बैठे यात्रियों की भी मौत हो गई। बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे। हालांकि, हादसे की वजह का पता नहीं चला है।

एक नजर इस पर भी

घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुःख व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि तीन गाड़ियां आपस में टकराई थीं। यह बस हैदराबाद से जबलपुर रीवा प्रयागराज के रास्ते लखनऊ जा रही थी।

फिलहाल, पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है, ताकि उस तीसरे वाहन का पता लगाया जा सके। ये सभी मृतक मजदूर बताए जा रहे हैं। बस में ज्यादातर यूपी के लोग सवार थे। इतना ही नहीं, बिहार और नेपाल के भी कुछ लोग बस में थे। फिलहाल, प्रशासन बस में सवार यात्रियों के परिजनों से संपर्क साधने में जुटा है। यूपी और बिहार के प्रशासनिक अमले को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है और जल्द ही मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों तक जानकारी साझा की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से की बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आज सुबह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। उन्हें हादसे और रेस्क्यू के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि घायलों के बेहतर इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीरों ससम्मान प्रयागराज भेजने के निर्देश रीवा प्रशासन को दे दिया गया है।

मृतकों के परिवार को 2-2 लाख की मदद का ऐलान
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया। उत्तरप्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

विज्ञापन : आज ही जुड़ें डिजिटल दुनिया से और बढ़ायें अपना व्यवसाय। क्लिक करें

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now