बड़ी खबर : गैर शैक्षणिक कार्य में संलग्न सभी शिक्षक कार्यमुक्त

आयुक्त लोक शिक्षण के निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी सुदामालाल गुप्ता ने रीवा जिले में गैर शैक्षणिक कार्य में संलग्न अथवा आसंजित शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्ति के आदेश दिए हैं। संबंधित शिक्षकों को उनकी मूल पदस्थापना में तत्काल पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी आहरण संवितरण अधिकारियों, संकुल प्राचार्य एवं संस्था प्रमुखों को उनके अधीन संलग्न अथवा आसंजित शिक्षकों को मूल पदस्थापना में उपस्थित कराकर तीन दिवस में पालन प्रतिवेदन पस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now