जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बादल छाये हुए हैं। लगभग सभी तहसीलों में बारिश हो रही है। जिले में पिछले दो दिनों में 25 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले में 24 जुलाई को 15 मिलीमीटर तथा 25 जुलाई को 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अब तक सर्वाधिक 202.4 मिलीमीटर वर्षा गुढ़ तहसील में दर्ज की गई है। जिले में एक जून से अब तक 122.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। किसानों को धान की बोनी के लिए अभी भी अच्छी वर्षा का इंतजार है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 167.5 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 55.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 202.4 मिलीमीटर, सिरमौर में 172 मिलीमीटर, त्योंथर में 68 मिलीमीटर, सेमरिया में 128 मिलीमीटर, मनगवां में 97 मिलीमीटर तथा जवा तहसील में 89 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 138.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।




