कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में पुराने अभिलेखों की आवश्यकता होती है। सभी अभिलेख व्यवस्थित रखें। कलेक्ट्रेट के नए भवन के ऊपरी तल में आधुनिक अभिलेखागार बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य पूरा होते ही समस्त अभिलेख एक ही स्थान पर संधारित किया जाएगा। पक्षकारों द्वारा मांगे जाने पर अभिलेखों की नकल समय पर उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के समय जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे, संयुक्त कलेक्टर डॉ अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्रेयश गोखले तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Samsung Galaxy Tab A9+, RAM 4 GB, ROM 64 GB एक्सपेंडेबल, वाई-फाई+5G, टैबलेट, ग्रेफाइट
Post Views: 193




