प्रधानमंत्री श्री मोदी 18 जून को किसान सम्मान निधि करेंगे जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पात्र किसानों को योजना की 17वीं किस्त का वितरण 18 जून को किया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वाराणासी में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सिंगल क्लिक से किसानों के खाते में योजना की राशि जारी करेंगे। इस कार्यक्रम का जिला तथा विकासखण्ड स्तर पर सजीव प्रसारण किया जायेगा। सभी ग्राम पंचायतों में भी योजना से लाभांवित किसानों को कार्यक्रम के लाइव प्रसारण से जोड़ा जायेगा। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ने के लिए लाभांवित किसान अपना पंजीयन माईजीओव्ही प्लेटफार्म पर कर सकते हैं। इस पूरे कार्यक्रम को पीएम किसान उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने सभी एसडीएम, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा तहसीलदारों को किसान उत्सव दिवस के आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं।

युवक को गोली मारकर 50 हजार की लूट, गंभीर हालत में घायल युवक संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now