युवक को गोली मारकर 50 हजार की लूट, गंभीर हालत में घायल युवक संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत बेलवा हाईवे में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक युवक को गोली मार 50000 रूपए की लूट को अंजाम दिया गया। गोली युवक के सीने के बगल में जा लगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया।

Carrier 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC Check price

खबर विस्तार से
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह नरेंद्र विश्वकर्मा नाम का युवक उमरी गांव से मनगंवा ट्रैक्टर में फर्नीचर बनाने की लकड़ी बेचने आया था। लकड़ी बेचकर बाइक से घर वापस जा रहा था। इसी बीच रास्ते में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने युवक को गोली मार जेब में रखे 50 हजार रुपए लूट लिए। गोली युवक के सीने के बगल में जा लगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी। लोगों ने अस्पताल पहुंचाकर युवक की जान बचाई। गंभीर हालत में घायल रिंकू विश्वकर्मा को संजय गांधी अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसी तरह की घटना महीने भर पहले बेलवा पेट्रोल पंप के पास भी हुई थी, जो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अब पुलिस घटना को लेकर पूंछतांछ कर रही और तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now