जल गंगा संवर्धन अभियान से पुराने जल स्त्रोतों को नया जीवन मिला है – विधायक त्योंथर

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले भर में परंपरागत जल स्त्रोतों के सुधार और साफ-सफाई का कार्य किया गया। गत दिवस ग्राम पंचायत बरेतीखुर्द में विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी ने चेक डैम निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान से पुराने जल स्त्रोतों को नया जीवन मिला है। सरकार के प्रयासों और आमजनता के सहयोग से कई तालाबों, कुपों तथा अन्य जल स्त्रोतों में जीर्णोद्धार के कार्य किये गये हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की जल संरक्षण की अभिनव पहल से जिले भर में जल स्त्रोतों को नया जीवन मिला है। हमारी सरकार आमजनता के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है। आमजनता भी विकास कार्यों में अपनी भागीदारी निभाये। पानी को बचाने के लिए चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में भागीदारी निभाये। पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। अच्छी वर्षा होने के बाद हर व्यक्ति कम से कम दो पेड़ आवश्यलगाये। धरती पर हरियाली और पानी रहेगा तभी उसमें मानव और अन्य जीवों का जीवन सुरक्षित रहेगा।

Exide Solar Panel Inverter Battery Combo Offer
 check price

समारोह में जनपद पंचायत जवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा तथा 15में वित्त की राशि से जल संरक्षण के कार्य किये जा रहे हैं। पंचायत पदाधिकारियों तथा आमजनता द्वारा इनमें खुलकर सहयोग दिया जा रहा है। अभियान के तहत तालाबों, नदी, नालों तथा कुओं की साफ-सफाई करायी जा रही है। आगामी वर्षाकाल में वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन करके उसमें गढ्ढे बनवाये जा रहे हैं। जल स्त्रोतों तथा घाटों की साफ-सफाई का भी अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now