धान खरीदी का अंतिम दिन आज – अब तक हुई 384050 टन धान की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। धान खरीदी की अंतिम तिथि 19 जनवरी निर्धारित है। जिले में अब तक 58543 किसानों से 384050 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 838 करोड़ 38 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 600 करोड़ 23 लाख 90 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 351906 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 63566 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है।

शिक्षक एवं पंचायत सचिव के निलंबन तथा प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।