साध्वी शिरोमणि पहुंची अयोध्या, किया माँ नर्मदा और माँ गंगा का जल माँ सरयू में अर्पण

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर संस्कारधानी जबलपुर मध्य प्रदेश से दुपहिया वाहन चलाकर आखिरकार 60 वर्षीय साध्वी शिरोमणि श्री राम लला के जन्म स्थल श्री अयोध्या जी आज दिनांक 18 जनवरी 2024 को दोपहर 1 बजे पहुँच ही गईं। अयोध्या पहुँच कर साध्वी शिरोमणि द्वारा सर्वप्रथम अपना संकल्प पूरा किया गया। अयोध्या धाम पहुंच कर मईया सरयू को आराध्य भगवती मईया नर्मदा और प्रयागराज से मईया गंगा का जल समर्पित किया गया और मईया सरयू का जल मईया नर्मदा को समर्पित करने के लिए पात्र में भर उनसे राष्ट्रहित, जनहित एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना किया गया। तक़रीबन साढ़े 600 किमी पार कर जब उनसे मंजिल पर पहुँचने की ख़ुशी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया यात्रा के दौरान काफी नया अनुभव रहा। चूँकि ठण्ड का मौसम था और दुपहिया का सफर तो थोड़ी – बहुत मुश्किलें तो आई लेकिन राम लला के आशीर्वाद से आज मई सकुशल अयोध्या धाम पहुँच चुकी हूँ और अब अयोध्या जी में पधारे अन्य साधु – संतो से राम भक्तों से राम – राम शुरू है। अयोध्या जी पहुँचने की उनकी ख़ुशी अलग ही तेज की वर्षा कर रही थी। आपको बता दें इस यात्रा में 60 वर्षीय साध्वी शिरोमणि जी के साथ उनकी शिष्या अंजलि मिश्रा भी शामिल थीं।

 

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now