चेक पोस्ट पर चौंक गए नायब तहसीलदार

चाकघाट, मप्र। धान के अवैध परिवहन के लिए बनाई गई चाकघाट बॉर्डर चेक पोस्ट भगवान भरोषे

मध्य प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केंद्र शुरू होने के पहले ही दूसरे राज्यों से आने वाली अवैध धान के रोकथाम को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली थी और समय पर ही चेक पोस्ट नाके तैयार करने का दावा भी शुरू कर दिया था।

औचक निरिक्षण में कहानी साफ
मामला रीवा जिले के चाकघाट बॉर्डर का है जहाँ लगाए गए चेक पोस्ट को लेकर कई बार खबरें चलीं लेकिन नाके पर नियुक्त कर्मचारियों को कोई फर्क नहीं पड़ा। सूत्रों के मुताबिक आज शाम नायब तहसीलदार दिलीप शर्मा द्वारा नाके का औचक निरीक्षण किया गया है, जिसमें चेकपोस्ट कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिसके बाद नायब तहसीलदार द्वारा पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही गई है।

सार
रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा अवैध धान के रोकथाम को लेकर बनाई गई योजनाओं और आदेशों की जमकर अवहेलना हो रही है। यहाँ बात सिर्फ एक नाके की नहीं है। बल्कि मिली जानकारी के अनुसार ऐसी लापरवाही की वजह से कई सीमावर्ती क्षेत्रों में गुपचुप तरीके से धान का अवैध परिवहन शुरू है। सवाल ये है और कितने औचक निरिक्षण कर , कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलानी पड़ेगी।?

 


अगर आप भी अपने क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहते हैं, तो हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक खबरों को पहुंचा कर इस क्रांति का हिस्सा बन सकते हैं।

सम्पूर्ण भारत वर्ष के बुद्धिजीवी एवं गंभीर पत्रकारों और समाजसेवियों से इस पटल पर आ कर अपने गांव – शहर की खबरों को उकेरने का खुला आमंत्रण है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।