आनंद उत्सव मनाने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

14 जनवरी से 28 जनवरी तक आयोजित होंगे आनंद महोत्सव के कार्यक्रम

शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में 14 जनवरी से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत जिला और विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न आयोजन होंगे। आनंद उत्सव मनाने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति में सदस्य के रूप में आयुक्त नगर निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा उप संचालक खेल एवं युवा कल्याण को शामिल किया गया है। समिति में सभी एसडीएम, उप संचालक जनसम्पर्क, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संयोजक आदिमजाति कल्याण, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र तथा डॉ मुकेश येंगल प्रतिनिधि राज्य आनंद संस्थान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नोडल अधिकारी आनंद विभाग तथा संभागीय समन्वयक जनअभियान परिषद प्रवीण पाठक को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now