एसडीएम सिरमौर ने अन्नदूत के वाहन मालिक और चालक पर की कार्यवाही

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों से खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र राशन कार्डधारियों को हर माह खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। वेयरहाउस से उचित मूल्य दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए अन्नदूत वाहन का उपयोग किया जाता है। सिरमौर तहसील में उचित मूल्य दुकान के लिए खाद्यान्न परिवहन करने वाला अन्नदूत वाहन क्रमांक एमपी 17 जेडजी 1712 निर्धारित स्थल के स्थान पर अन्यत्र खड़ा पाया गया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशों के अनुसार खाद्यान्न परिवहन में लापरवाही पाए जाने पर एसडीएम सिरमौर राजेश सिन्हा ने कार्यवाही की है। वाहन को जब्त करके थाना प्रभारी सिरमौर की सुपुर्दगी में सौंपा गया है। जब्त वाहन में 78 बोरी चावल, 8 बोरी नमक तथा 2 बोरी 10 किलो शक्कर बरामद हुई है। पंचनामा बनाकर इसके भी जब्ती की कार्यवाही की गई है। एसडीएम ने बताया कि थाना प्रभारी सिरमौर को प्रकरण में वाहन चालक तथा वाहन मालिक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now