जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 8 जनवरी को

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल करेंगी। बैठक में गत बैठकों के निर्णयों के पालन प्रतिवेदन, स्थाई समितियों के प्रस्तावों, पीआईयू के निर्माण कार्यों की समीक्षा तथा कृषि आदान की समीक्षा की जाएगी। बैठक में उद्यानिकी विभाग, मछली पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, पशुपालन विभाग तथा खनिज विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी ने सामान्य सभा के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now