जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 1068985 क्विंटल गेंहू की खरीद

जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा  समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में 25 मई तक 23357 किसानों से 1068985 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 256 करोड़ 55 लाख 64 हजार की राशि मंजूर की गयी है। उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 1004999 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 199 करोड़ 8 लाख 25 हजार 173 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 27119 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

स्नेह पेट्रोल पंप खुटेही को अस्थाई रूप से किया गया सील

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now