सोनौरी मंडपेश्वर मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन

त्योंथर के पूर्वांचल सोनौरी में सर्व साधारण ने मिल कर विश्व कल्याण की कामना से नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा का आयोजन किया है। कथा वाचन के लिए श्री राम जन्म भूमि पावन नगरी अयोध्या से साध्वी देवी पंडित सोनामिका शास्त्री जी एवं पंडित नीरज शुक्ला (साथीगायक) अनुयाईयों के साथ पधारी हुई हैं। जिनकी अमृतमय वाणी में श्री राम कथा का रसपान करने दूर दूर से लोग पहुच रहे हैं।

आज पांचवे दिन की कथा में श्री राम प्रभू के जनक नगरी पहुचने और सीता स्वयंवर का सुंदर वर्णन कथा में श्री वाचिका के द्वारा किया गया। जिनको सुनने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिनमे प्रमुख विहिप प्रखंड चाकघाट के अध्यक्ष श्री मोती लाल तिवारी जी विहिप बजरंग दल के प्रखंड चाकघाट संयोजक त्रिपाठी जी एवं रामचंद्र द्विवेदी (राजू) जी ओम प्रकाश तिवारी जी ब्रिजेश मिश्रा जी दिनेश ओझा जी भैयालाल सिंह जी घनश्याम त्रिपाठी जी संतोष गौतम जी अशोक मिश्र जी ने कथा रसपान किया। आज का कथा प्रसाद भैयालाल सिंह जी की तरफ से कथा स्थल पर वितरित किया गया।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now