जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 13 मई तक 15466 किसानों से 746332 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 179 करोड़ 11 लाख 98 हजार की राशि मंजूर की गयी है। इस संबंध में अपर कलेक्टर तथा प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि उपार्जित गेंहू का भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 632182 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 101 करोड़ 23 लाख 89 हजार 300 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 21563 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। गेंहू खरीद की अंतिम तिथि 20 मई है।
विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here
विद्युत् विभाग की लापरवाही से गई भैंस की जान, नहीं मिला मुआवजा




