बोरवेल खुले पाए गए तो मालिक पर दर्ज होगी एफआईआर – कलेक्टर

collector

जिले भर में अभियान चलाकर अनुपयोग और खुले बोरवेल बंद कराए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत तथा पीएचई विभाग एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय बोरवेलों का सर्वेक्षण कर रहे हैं। अनुपयोगी तथा खुले बोरवेलों को बंद कराया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि आपदा प्रबंधन के लिए जिले में हेल्पलाइन नम्बर पर खुले बोरवेल, नलकूप एवं ट्यूबवेल के संबंध में जानकारी दी जा सकती है। इसका मोबाइल नम्बर 7648862100 है। इस पर खुले बोरवेल की फोटो अथवा वीडियो सहित सूचना देने वाले को एक हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा। साथ ही बोरवेल के मालिक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रबंधक लोक सेवा केन्द्र रविकांत पाण्डेय को इस कार्य के लिए नोडल नियुक्त किया गया है।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now