जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 149987 क्विंटल गेंहू की खरीद

जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 28 अप्रैल तक 701 किसानों से 149987 Ïक्वटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 359 करोड़ 97 लाख 80 हजार की राशि मंजूर की गयी है। इस संबंध में अपर कलेक्टर तथा प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि उपार्जित गेंहू का भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 19115 Ïक्वटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 30 करोड़ 56 लाख 64 हजार रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 5247 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। जिले में सहकारी समितियों के मध्याम से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। अधिकतर खरीदी केन्द्र गोदाम स्तर पर बनाये गये हैं।

Home Gym Set with Accessories & Gym Bag Click Here

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now