बड़ी खबर : रीवा से लोकसभा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट अभिषेक मास्टर बुद्धसेन पटेल को नोटिस

चुनाव खर्च के विवरण में कमियाँ पाए जाने पर कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफीसर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट अभिषेक मास्टर बुद्धसेन पटेल को नोटिस दिया है। उम्मीदवार द्वारा द्वितीय लेखा निरीक्षण में प्रस्तुत किए गए व्यय लेखा विवरण में देवतालाब के कार्यालय का खर्च नहीं जोड़ा गया है। चुनाव प्रचार के लिए 68 वाहनों की अनुमति ली गई है। इनमें से केवल 38 वाहनों की ही प्रविष्टि व्यय लेखा में की गई है। वाहनो की प्रचार सामग्री एवं ईधन की राशि का भी विवरण नहीं दिया गया है। नामांकन दिनांक से 16 अप्रैल तक की अवधि में विभिन्न मदों में दर्ज की गई चुनाव खर्च की राशि तथा प्रस्तुत किए गए व्यय लेखा में 17 लाख 86 हजार तीन रुपए का अंतर है।

Luminous NXG+ 1400 इन्वर्टर (1) LPTT 12150H बैटरी के साथ (1) और सोलर पैनल 165W (2), नीला Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now