लड़की और दो प्रेमियों को आपत्तिजनक हालत में देखना चाचा को पड़ा भारी

उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले से बेहद ही हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां पुलिस ही मर्डर मिस्‍ट्री सुलझाने में भौचक्का रह गई और जिसने सुना वो कुछ बोल नहीं पाए। मामला एक मर्डर मिस्ट्री का है। जहां जांच में जुटी पुलिस को गांव में कुछ भी नहीं हांथ लगा। जिसे भी रडार में लेते खाली हांथ लौटते।

पुलिस लगातार तफ्तीश कर रही थी लेकिन सहजराम हत्या कांड का कोई भी सुराग हांथ नहीं लग रहा था। इस दौरान पुलिस सहजराम के मर्डर की जांच करने गांव पहुंची और शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया लेकिन पूछताछ में कुछ भी सामने नहीं आया। ऐसे में पुलिस ने शक के आधार पर पीड़ित परिवार की लड़की से पूछताछ की जो मृतक सहजराम की भतीजी थी। फिर लड़की ने जो खुलासा किया वो हैरान कर देने वाला था। जानकारी के मुताबिक उक्त हत्याकांड में लड़की ने बताया कि सहजराम उसका चाचा था। सहजराम गांव में शटरिंग का काम करता था। उस रात भी वह शटरिंग का काम कर रहा था कि कुछ कील कम पड़ गईं थीं जिन्‍हें लेने के लिए वह घर आ रहा था। उस दौरान लड़की अपने दो प्रेमियों के साथ सरसों खेत में थी। सहजराम ने खेत में मोबाइल की रोशनी देखी तो वह भी वहां आ गया। उसने जब देखा कि उसकी भतीजी आपत्तिजनक हालत में है तो हैरान हो गया। इसके बाद लड़की और उसके 2 प्रेमियों ने सहजराम को मौत के घाट उतार दिया। मामला उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना इलाके के गंगा खेड़ा गांव का है। वारदात के बाद लड़की और दोनों प्रेमी सहजराम के शव को सरसों के खेत में ही छोड़कर अपने – अपने घर चले गए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन सवाल उठता है कि आए दिन इस तरह की असमाजिक कृत्य और वारदात बढ़ते क्यों जा रहे !

 

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now