पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल के निर्देशन में एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जवा शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व मे जवा पुलिस ने बीते दिनों चादी गांव में आपसी विवाद में विस्फोटक पदार्थ फेक कर हमला करने वाले आरोपियों को विस्फोटक पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि फरियादी जयराम माझी पिता गजाधर माझी उम्र 68 वर्ष निवासी चादी थाना जवा आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया की दिनांक 6/3/24 को फरियादी के नाती आदित्य माझी घर अपनी स्कूटी से आया और गेट खुलवाने के लिए रुका, तभी तकरीबन 9 बजे गांव का सुशील माझी स्कूटी की चाभी निकालकर मां बहन की गलियां देने लगा। इतने में हनुमान कोल भी गालियां देने लगा तभी एक दूसरे के परिवार के लोग आकर बीच बचाव किए। सभी लोग अपने – अपने घर चले गए। फिर तकरीबन रात 12:30 बजे सुसील माझी और हनुमान कोल गाली देते हुए जान से खत्म करने की धमकी देते हुए विस्फोटक पदार्थ जला कर छत के पोर्च पर फेक कर भाग गए। जिसकी रिपोर्ट जवा थाना में अपराध क्रमांक 52/24 धारा 341,323,436,506,34, भादवि 3 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत् कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी सुशील माझी पिता मेवालाल माझी निवासी चादी व हनुमान कोल पिता रामलोचन कोल निवासी चादी द्वारा घटना दिनांक को 100 रुपए में विजय उर्फ मिथुन से खरीदना उक्त विस्फोटक पदार्थ प्रदीप माझी पिता रामनरेश माझी निवासी चादी अपने साथी विजय उर्फ मिथुन से मिलकर महेंद्र सिंह पटेल पिता राजमणि पटेल निवासी लोहगढ़ थाना बारा जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश से खरीदना जो महेंद्र पटेल के कब्जे से नाइनएलक्ट्रिक डेटोनेटर 605 नग इलेक्ट्रिक डेटो नेटर 172 नग कार्डेक्स करीब 130 फीट जिलेटिन 18 नग के साथ नगदी 2200 रुपए जप्त कब्जे में लिया गया वही उक्त आरोपी हनुमान आदिवासी पिता रामलोचन आदिवासी निवासी चादी थाना जवा, अजय माझी पिता राममिलन माझी निवासी चादी थाना जवा, प्रदीप माझी पिता रामनरेश माझी निवासी चादी थाना जवा, सुशील माझी पिता मेवालाल माझी निवासी चादी थाना जवा, महेंद्र सिंह पटेल पिता राजमणि पटेल निवासी लोहगढ़ थाना बारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जवा उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह थाना प्रभारी अतरैला अभिषेक खरे एएसआई कामता सिंह परिहार, महिला प्रधान आरक्षक दुर्गा तिवारी, आरक्षक सूरज सिंह गहरवार, आरक्षक अभिषेक त्रिपाठी आरक्षक शिवेंद्र मिश्रा आरक्षक वेदप्रकाश वर्मा आरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता सहित बीडीडीएस टीम व साइबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।
इंडेन ग्रामीण गैस वितरण एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के साथ गैस सिलेंडर के भराई में जमकर की जा रही लूट




