बड़ी खबर : चोरी छुपे कर रहे थे गांजे की खेती, पुलिस ने धर दबोचा

कुशमेन्द्र सिंह, जवा। रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस त्योंथर उदित मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जनेह कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना स्टॉप की टीम द्वारा ग्राम फुलदेउर मे दो अलग अलग लोगो को अवैध गांजा की खेती करते पाये जाने पर की गई कार्यवाही। मुखबिर की सूचना पर ग्राम फुलदेउर मे अखिलेश सिह पिता रामशरण सिह उम्र 55 वर्ष अपने घर से लगे हुए खेत मे अवैध गांजा की खेती किया है जिस पर छापामार कार्यवाही की गई तो आरोपी के खेत मे अवैध गांजा का 18 नग छोटे बडे पौधे बरामद हुए। जिनका बजन 800 ग्राम था जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही ग्राम फुलदेउर मे प्रीतम वर्मा पिता रामाश्रय वर्मा उम्र 60 वर्ष के खेत मे अवैध गांजा का 1 नग पेड करीबन 6 फिट लम्बा एवं 2.450 कि.ग्रा. बजन का गांजा बरामद हुआ। जिन पर भी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही की गयी। तथा दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरी. कन्हैया सिह बघेल थाना प्रभारी जनेह, सउनि प्रमोद कुमार पाण्डेय , प्र.आर. 146 धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, प्र.आर. 124 द्वारिका पटेल, आर. 1139 विपिन यादव, आर. 127 अनुज द्विवेदी, आर. 235 अमन सेन महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इंडेन ग्रामीण गैस वितरण एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के साथ गैस सिलेंडर के भराई में जमकर की जा रही लूट

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now