विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश के तहत आगामी 29 फरवरी को विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व भूमिपूजन करेंगे। मुख्य सचिव श्रीमती बीरा राणा ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से आयोजित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि जिला स्तर के अतिरिक्त नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में जहां कार्यक्रम सजीव प्रसारण की व्यवस्था हो वहां पूरे अनुशासन के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराते हुए जनप्रतिनिधियों व आमजनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि आयोजन के संबंध में पर्याप्त प्रचार-प्रसार हो तथा जिन स्थानों में लाइव प्रसारण हो वहां समुचित व्यवस्था करायें। कार्यक्रम के उपरांत आयोजन के फोटो-वीडियो की अपलोड किये जाने के निर्देश वीडियो कान्फ्रेसिंग में दिये गये। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय टाउन हाल में आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम अपरान्ह 4.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगा। वीडियो कान्फ्रेसिंग में स्थानीय एनआईसी में आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर एके सिन्हा सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी उपस्थित रहे।

हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प चैनल से

नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 साल की उम्र में ली आखिरी साँस

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now