राजस्व महाअभियान में अब तक 17878 प्रकरणों का हुआ निराकरण

जिले भर में 15 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अब तक जिले भर में तहसील न्यायलयों में सुनवाई करके 15966 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि इस अवधि में नामांतरण के 5827, सीमांकन के 2137, बंटवारा के 1873 प्रकरणों एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की सुनवाई करके 1912 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। सभी एसडीएम और तहसीलदार प्रकरणों की प्रतिदिन सुनवाई करके उनका निराकरण कर रहे हैं। राजस्व महाअभियान के तहत जिले भर में राजस्व शिविरों का ग्रामवार आयोजन किया जा रहा है। अब तक फौती नामांतरण के 6333 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। अभियान के दौरान अविवादित बंटवारे के 1164 प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। अभियान के दौरान इनके निराकरण की लगातार कार्यवाही की जा रही है।

चुनावी समीक्षा हो या सियासी दांव हो – हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से

जिले भर में MBBS/BHMS/BAMS डॉक्टरों पर भारी पड़ रहे बिना डॉक्टरी पढ़े बंगाली डॉक्टर

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now