अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण समय सीमा में निराकृत करें – अपर कलेक्टर

कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने अनुकंपा नियुक्ति तथा पेंशन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के सभी अधिकारी अपने कार्यालय में लंबित अनुकंपा नियुक्ति तथा पेंशन के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। अनुकंपा नियुक्ति के सभी प्रकरणों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। दिवंगत शासकीय सेवक के परिजन यदि पात्र हैं तो उन्हें अनुकंपा नियुक्ति समय सीमा में दें। इसमें किसी भी तरह की कठिनाई होने पर तत्काल अवगत कराएं। अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में रिक्त पदों तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र तत्काल प्रस्तुत करें। पेंशन प्रकरणों में आवश्यक अभिलेखों को संलग्न कर प्रकरण स्वीकृति के लिए पेंशन कार्यालय को प्रस्तुत करें। पेंशन प्रकरणों तथा अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण की साप्ताहिक टीएल बैठक में समीक्षा की जाएगी। बैठक में संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी आरडी चौधरी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से

उप मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन सगरा का किया लोकार्पण

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now