जिले में खरीदी के अंतिम दिन तक हुई 388087 टन धान की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा था। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा था। जिले में खरीदी के अंतिम दिन 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक 59051 किसानों से 388087 टन धान का उपार्जन किया गया है। धान खरीदी के लिए शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित होने से इस मात्रा में आंशिक परिवर्तन हो सकता है। इसके लिए किसानों को 847 करोड़ 19 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 641 करोड़ 39 लाख 23 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 361375 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है।

श्री राम प्रतिष्ठा कार्य के अन्तर्गत अरणि से प्रकट अग्नि की नवकुण्डों में स्थापना

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now