राजस्व महाअभियान में किया गया बी-1 का वाचन तथा लोगों की समस्याओं का हुआ निराकरण

जिले में 15 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नक्शा तरमीम, खसरे में सुधार सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में गुढ़ तहसील के खड्डा ग्राम में एसडीएम अनुराग तिवारी की उपस्थिति में बी-1 का वाचन किया गया तथा उपस्थित लोगों की विभिन्न राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण हुआ। इसी प्रकार जनपद पंचायत सिरमौर के ग्राम पंचायत मरैला में बी-1 का वाचन किया गया। वाचन के दौरान मृतक व्यक्तियों की संख्या 7 रही। महाअभियान में ग्राम रौरा, खझुआवन, कोलगढ़, इटौरा, गोरगांव, कोलइया, बिहरा के साथ-साथ त्योंथर, जवा एवं मनगवां तहसील में भी आमजनों की उपस्थिति में बी-1 का वाचन किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now