स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिवस पर जिले के सभी स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह शासकीय उत्कृष्ट उमावि मार्तण्ड क्रमांक एक परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे। समारोह प्रात: 8.30 बजे से आरंभ होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी जीपी उपाध्याय ने बताया कि समारोह में 8.50 बजे मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। प्रात: 9 बजे वंदे मातरम का सामूहिक रूप से गायन किया जाएगा। आकाशवाणी के माध्यम से राज्य स्तरीय समारोह का प्रसारण कार्यक्रम में किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अनुरूप सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का आयोजन होगा। प्रात: 10.30 बजे समारोह का समापन होगा।
RTO की अवैध वसूली में SDM की Raid, मैनेज करने में जुटे वसूली अधिकारी