विधानसभा क्षेत्र मऊगंज से श्री प्रदीप पटेल को मिली चुनाव में सफलता

विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच इंजीनियरिंग कालेज में संपन्न हुई। विधानसभा क्षेत्र मऊगंज से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री प्रदीप पटेल निर्वाचित घोषित किए गए हैं। श्री पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 7174 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचित घोषित श्री पटेल को कुल 70119 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुखेन्द्र सिंह बन्ना को 62945 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर राजेश मेहता ने निर्वाचित श्री पटेल को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

क्रमांक नाम दल प्राप्त मत
1. श्री प्रदीप पटेल भाजपा 70119
2. श्री सुखेन्द्र सिंह बन्ना इंडियन नेशनल कांग्रेस 62945
3. श्री भैयालाल कोल बसपा 12396
4. श्री उमेश त्रिपाठी घुरेहटा आम आदमी पार्टी 3747
5. श्री नूर मोहम्मद समाजवादी पार्टी 991
6. श्री सुरेश कुमार सेन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 337
7. श्री रामबहादुर पटेल पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया 276
8. श्री ददन प्रसाद मिश्रा निर्दलीय 268
9. श्री ध्रुव नारायण मिश्रा निर्दलीय 349
10. श्री ब्रम्हदत्त मिश्रा निर्दलीय 971
11. सुश्री मेहरूननिशा निर्दलीय 532
12. सुश्री सुशीला गुप्ता निर्दलीय 937
13. नोटा 1473

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now