विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच इंजीनियरिंग कालेज में संपन्न हुई। विधानसभा क्षेत्र सिरमौर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री दिव्यराज सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं। श्री सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 13790 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचित घोषित श्री सिंह को कुल 54875 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को बसपा के उम्मीदवार व्हीडी पाण्डेय को 41085 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर भारती मेरावी ने निर्वाचित श्री सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
क्रमांक | नाम | दल | प्राप्त मत |
1. | श्री दिव्यराज सिंह | भाजपा | 54875 |
2. | श्री रामगरीब बनवासी | इंडियन नेशनल कांग्रेस | 35560 |
3. | श्री बीडी पाण्डेय | बसपा | 41085 |
4. | सुश्री सरिता पाण्डेय | आम आदमी पार्टी | 874 |
5. | श्री लक्ष्मण तिवारी | समाजवादी पार्टी | 2065 |
6. | श्री देवेन्द्र कुमार शुक्ला | भारतीय शक्ति चेतना पार्टी | 279 |
7. | श्री रोहिणी प्रसाद कुशवाहा | पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया | 370 |
8. | श्री कान्ति कुमार दुबे | कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया | 1688 |
9. | श्री शिवप्रसाद साहू | बहुजन मुक्ति पार्टी | 1100 |
10. | श्री मनोज सिंह बघेल | विन्ध्य जनता पार्टी | 418 |
11. | श्री शिवकुमार कुशवाहा | जन अधिकार पार्टी | 376 |
12. | श्री अवनीश शुक्ला | राष्ट्रवादी भारत पार्टी | 1379 |
13. | श्री छेदीलाल कोल | निर्दलीय | 848 |
14. | श्री लालमणि कुशवाहा | निर्दलीय | 981 |
15. | नोटा | – | 920 |






