सियासती रुख : कांग्रेस दल नहीं दलदल है, कपड़ा फाड़ पार्टी है

अपने विंध्य प्रवास के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह जी ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दल कि जगह दलदल बन गई है, जिसमें I.N.D.I. गठबंधन ही फंस गया। जिसकी वजह से कोई भी आप पर भरोसा नहीं कर रहा है, तो मध्यप्रदेश कैसे भरोसा करेगा। सभाओं में आप कहती हैं कि भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। अरे हम तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। हम तो सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, हम जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं। तुमने क्या किया था, जब कांग्रेस की सरकार आई तो वादाखिलाफी कर किसानों का कर्ज माफ तक नहीं किया। प्रियंका गाँधी के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी सीएम शिवराज ने जुबानी फंदे फेंके। उन्होने एक बयां को लेकर कहा कि कमलनाथ कह रहे हैं कि, दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो, दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कमलनाथ के कपड़े फाड़ो। कांग्रेस के दो पाट हो गए हैं एक पाट दिग्विजय सिंह की चक्की का तो दूसरा पाट कमलनाथ जी की चक्की का और दोनों के पाट के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता बारिक पिस रहें हैं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहाँ केवल अपने परिवार को स्थापित करना चाहती है। सोनिया गांधी अपने बेटा और बेटी को सेट करना चाहती हैं। कमलनाथ अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं और दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रियंका गांधी फिर से मध्यप्रदेश आ रहीं हैं। मैडम मध्यप्रदेश आकर केवल झूठ की दुकान सजाती है। जब वह पिछली बार आई थी तो उन्होंने झूठ बोला कि, भाजपा सरकार ने 3 सालों में 21 नौकरियां दी हैं। जबकि हकीकत तो ये है कि हमने 50 हजार नियुक्ति पत्र बांटे हैं। अब इतना झूठ तो मत बोलिए प्रियंका जी झूठ बोले कौवा काटे। आपकी कांग्रेस ने वादाखिलाफी की। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के पैसे क्यों बंद किए। बेटियों की शादी तो करवा दी, लेकिन पैसे क्यों नहीं दिए। एक तरफ 10 दिन में चुनाव है तो दूसरी तरफ भाजपा का व्यंग प्रहार झेलने में विपक्षी कहीं न कहीं असमर्थ हैं।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now