नाम वापसी का अंतिम दिन आज, उम्मीदवारों की अंतिम सूची होगी प्रकाशित

विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए रीवा और मऊगंज जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों द्वारा 2 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन भी किया जाएगा। मतदान के लिए 17 नवम्बर तथा मतगणना के लिए 3 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन पत्रों के भरने का सिलसिला शुरू हो गया था। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। नामांकन पत्रों की जाँच 31 अक्टूबर को की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now