विधानसभा क्षेत्र देवतालाब : छठवें और अंतिम दिन 30 अक्टूबर को कुल आठ उम्मीदवारों द्वारा नामांकन

विधानसभा क्षेत्र 72 देवतालाब में नामांकन पत्र दाखिल करने के छठवें और अंतिम दिन 30 अक्टूबर को कुल आठ उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 18 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर बीके पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 30 अक्टूबर को श्री सतीश तिवारी ने विन्ध्य जनता पार्टी, श्री राजकुमार ने भारतीय जन मोर्चा, श्री सुखलाल पटेल ने भारतीय सुभाष पार्टी, आशा तिवारी ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी तथा राहुल देव साकेत ने बहुजन मुक्ति पार्टी, राजेन्द्र साकेत ने इंडिया प्रजाबंधु पार्टी, कमलेश कुमार ने सपाक्स पार्टी तथा महेश प्रसाद कोरी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार दो नवम्बर तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

चुनावी समीक्षा हो या सियासी दांव हो – हर पल की खबर के लिए क्लिक करें और जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now