विधानसभा क्षेत्र त्योंथर : कल नौ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

विधानसभा क्षेत्र 70 त्योंथर में नामांकन पत्र दाखिल करने के छठवें और अंतिम दिन 30 अक्टूबर को कुल नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर पीके पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 30 अक्टूबर को सिद्धार्थ तिवारी राज ने भारतीय जनता पार्टी, ऊषा देवी अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी, मेवालाल प्रजापति भागीदारी पार्टी, कमलधारी कुशवाहा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, कमाण्डो अरूण गौतम विन्ध्य जनता पार्टी, त्रिनेत्र शुक्ला समाजवादी पार्टी तथा रामलाल कोल ने जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शिरोमण कुशवाहा तथा रामकली ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार दो नवम्बर तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now