अनूप गोस्वामी, कुठिला। रीवा जिले के विकासखंड जवा में नवीन 50 बिस्तर अस्पताल निर्माण को लेकर भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विधानसभा सिरमौर के विधायक माननीय दिव्यराज सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष जवा पुष्पराज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष डभौरा, ओम प्रकाश उर्मलिया, एवं खंड चिकित्सा अधिकारी जवा ज्ञानेंद्र त्रिपाठी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। इस आयोजन में ग्राम पंचायत जवा के सरपंच एवं ग्राम पंचायत जवा के सम्मानित लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जवा में खंड चिकित्सा अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने अपनी बात कहते हुए लोगों को यह जानकारी दी की पुरानी हॉस्पिटल के जैसे यह हॉस्पिटल नहीं रहेगी। इस हॉस्पिटल में सभी रोगों के डॉक्टर एवं सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी, जिससे कि लोगों को इलाज कराने में काफी मदद मिलेगी।
