शासकीय कन्या महाविद्यालय, युवा रेडक्रॉस, एन.एस. एस. एवं एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वाधान में सी.पी.आर., आपदा प्रबंधन एवं रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता सिंह ने की। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद श्रीवास्तव, डॉ. सुशील त्रिपाठी, श्री अशोक श्रीवास्तव, रेडक्रॉस प्रभारी डॉ.अर्चना गुप्ता, एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. वनिता धुर्वे, रेडक्रॉस सदस्य डॉ. सीमा पटेल, डॉ. गोपाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।
पूर्व रेडक्रॉस सचिव डॉ. एस. के. श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को नशा मुक्ति के तरीको से अवगत कराते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। सचिव डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव द्वारा रक्त निर्माण एवं रक्तदान महादान की जानकारी प्रदान की गई। डॉ. सुशील त्रिपाठी द्वारा सी.पी.आर., एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. नीता सिंह ने छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया, डॉ. अर्चना गुप्ता ने रक्तदान पखवाड़े की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वनिता धुर्वे ने किया। आई.डी.पी. संयोजक डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. श्रीमती गौरा लखेरा सहित छात्राओं ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।