खेलो एम पी के लिए चयन स्पर्धा 11 सितम्बर 2023 से त्योंथर में

मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड त्योंथर जिला रीवा द्वारा खेलो एम पी यूथ गेम्स 2023 का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। विकासखंड त्योंथर मे दिनांक 11 सितम्बर 2023 से 13 सितम्बर 2023 तक सुबह 10 बजे से शासकीय बालक स्कूल त्योंथर के खेल मैदान में खिलाडियों का चयन स्पर्धा (ट्रायल ) रखा गया है। जिसमें त्योंथर विकास खण्ड के खिलाड़ी भाग लेंगे एवं चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर भाग लेंगे। उक्त चयन के दौरान खिलाडियों को अपने साथ जन्मतिथि सम्बंधित जन्म प्रमाणपत्र, अंक सूची एवं आधार कार्ड की फोटो कपी एवं एक फोटो साथ में लेकर आना अनिवार्य है। आयोजक द्वारा चयन स्पर्धा (ट्रायल) हेतु कार्यक्रम निम्नानुसार है।

आयोजक मंडल सभी इच्छुक खिलाड़ियों से उपरोक्तानुसार खेल आयोजन में भाग लेने हेतु आमंत्रित करता है। साथ ही आशा करता है कि खिलाड़ियों द्वारा आवश्यक दस्तावेज दिए गए समय जमा कर दिए जायेंगे। आयोजन को लेकर अगर कोई जानकारी चाहिए तो युवा समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड त्योंथर श्रीमती प्रतिभा खरे, मोबाइल नंबर 7828608109 पर संपर्क कर खेल से सम्बंधित जानकारी मिल जाएगी।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now