भाजपा नेता देवेंद्र सिंह करा रहे हैं बुजुर्ग लोगों को तीर्थ दर्शन

रामलखन गुप्त, चाकघाट। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के अनेक ऐसे बुजुर्ग जिनके मन में तीर्थ दर्शन की लालसा रही है और वे आर्थिक विपन्नता तथा शासन की तीर्थ दर्शन योजना से किन्हीं कारणों से वंचित रह गए थे ऐसे लोगों को समाजसेवी देवेंद्र सिंह द्वारा तीर्थ दर्शन कराया जा रहा है । भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य देवेंद्र सिंह जो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ ही बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं उन्हें तीर्थ दर्शन करने का निरंतर कार्य कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक उन्होंने चित्रकूट, प्रयागराज, काशी, विंध्यवासिनी देवी धाम विंध्याचल, श्री राम लाल धाम अयोध्या, शारदा देवी धाम मैहर ,बौद्ध स्थल सारनाथ के लिए अपने निजी खर्चे से सैकड़ों तीर्थ यात्रियों को दर्शन कराया हैं।देवेंद्र सिंह का यह मानना है की आर्थिक विपन्नता से किसी भी बुजुर्ग को उनकी तीर्थ से दर्शन से वंचित नहीं होना चाहिए, इसलिए वे इस क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य करने लगे हैं। अब तक सैकड़ो बुजुर्गों यात्रियों को तीर्थ दर्शन करने के पश्चात उन्होंने स्वयं के अंदर असीम शांति एवं प्रसन्नता की अनुभूति की है। देवेंद्र सिंह ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया यह संकल्प उनके मन में आया की शासन की योजना एवं आर्थिक अभाव से जो लोग तीर्थ दर्शन नहीं कर पा रहे थे उनके लिए श्रवण कुमार की भूमिका अदा करने के लिए किसी ने किसी को तो आगे आना चाहिए और वह स्वयं श्रवण कुमार की भूमिका में बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करने लगे। यात्रा के दौरान तीर्थयात्री के लिए रहने खाने एवं यातायात की मिल रही निशुल्क सुविधा पर तीर्थ यात्रियों ने देवेंद्र सिंह को निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया है।इस आंचल में यह पहला अवसर है जब सामूहिक रूप से विभिन्न स्थलों के लिए तीर्थ यात्रा का अभियान चला कर देवेंद्र सिंह ने अनेक लोगों को तीर्थ भ्रमण कराया है।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now