रीवा जिले के विधानसभा त्योंथर 70 से शशि अरुण मिश्रा ने भी पेश की दावेदारी

हाल ही में कांग्रेस पार्टी की एक बैठक को लेकर प्रदेश स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है। कयास लगाया जा रहा कि इस बैठक में ही तय होगा कि आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में किस – किस को उम्मीदवार बनाया जायेगा। हालाँकि इस आपाधापी में कुछ समाचार चैनलों ने तो खुद ही सूची जारी कर दी है, जिसको लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने बताई जा रही सूची का खंडन भी कर दिया है। इसी बीच एक और खबर आ रही है कि रीवा जिले के विधानसभा त्योंथर 70 से शशि अरुण मिश्रा ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। शशि अरुण मिश्रा जी इस समय कांग्रेस पार्टी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं और विधानसभा त्योंथर 70 से दूसरी महिला दावेदार हैं। अब समय के साथ ही तय होगा कि पार्टी किसे आगामी चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाकर जमीन पर उतारती है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now