नगर परिषद चाकघाट में निकाली गई तिरंगा यात्रा

रामलखन गुप्त, चाकघाट। नगर परिषद चाकघाट के अध्यक्ष विभव कुमार जायसवाल की अगुवाई में तिरंगा_यात्रा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव अवसर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर परिषद कार्यालय कांगड़ा और यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचा। इस तिरंगा यात्रा में नगरवासियों , विद्यालयों की छात्र-छात्राएं , आंगनवाड़ी की आशा कार्यकर्ता, चाकघाट थाना के पुलिस बल, नगर परिषद के कर्मचारी, एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, नगरपरिषद के पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् जयघोष कर रहे थे।

तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पाठक, त्योंथर क्षेत्र के तहसीलदर राजेश तिवारी,थाना प्रभारी रिशभ सिंह,वरिष्ट पत्रकार रामलखन गुप्त, व्यापारी प्रकोष्ट के जिला सह संयोजक सतीश गुप्ता, पार्षद मानिक चन्द्र केशरवानी, श्सुनील मांझी, सत्यम केशरवानी,दिनकर सिंह पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती सुषमा शर्मा, इंजीनियर रामजी द्विवेदी, श्री रामलीला धर्मादा कमेटी के वरिष्ट उपाध्यक्ष योगेश केशरवानी (चिंटू) आज की उपस्थिति प्रमुख रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now