चाकघाट बघेड़ी में विधानसभा त्योंथर के बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हुआ

रामलखन गुप्त, चाकघाट। स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा त्योंथर क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधानसभा के विधायक सारतेन्दु तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अच्छी पार्टी है, उसके लोग अच्छे हैं, उसकी योजनाएं धरातल पर जन कल्याणकारी हैं। इसलिए भारतीय जनता पाटी के अच्छे कार्यकर्ता अच्छी पार्टी के प्रति समर्पित होकर अच्छे संकल्प ले कर कार्य कर रहे हैं। आज देश के गरीब, कमजोर, किसान मजदूर, बीमार लोगों, महिलाओं, पढ़ने वाले विद्यार्थियों आदि के लिए सरकार उनकी चिंता कर ही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें अब सरकार की अच्छी योजनाओं, अच्छे कार्यों की चर्चा करनी चाहिए। इस समय कार्यकर्ताओं को 5 वर्ष के लिए रोपा लगाने जैसा काम करना है। इस समय उसका प्रभाव आगामी सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा क्षेत्र 70 के विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने अपने अब तक के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यो की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी उदार नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्षेत्र में जो विकास के कार्य अधूरे रह गए हैं, उसे पूरा करने के संकल्प को दुहराया। उन्होंने मंच के माध्यम से छमा याचना करते हुए कहा कि यदि मेरी वाणी से किसी को कोई कष्ट हुआ हो उसके लिए मैं नतमस्तक हो क्षमा प्रार्थी हूं। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा विधानसभा संयोजक एवं नगर परिषद त्योंथर के पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी ने किया। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता ग्रहण किए वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी, पियूष द्विवेदी, प्रेम नारायण तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राम लखन गुप्त, भाजपा मंडल रायपुर सोनौरी के अध्यक्ष डॉ दिलीप मिश्रा, मंडल गढी के अध्यक्ष समीर सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियो एवं विकास कार्यों की चर्चा की। मंच पर भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र पांडे, त्योंथर मंडल के अध्यक्ष राज नारायण तिवारी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक, जिला कार्य समिति सदस्य राजेंद्र गौतम, कौशलेश तिवारी (तिवारी लाल), त्यौंथर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णावती शुक्ला, चाकघाट नगर परिषद अध्यक्ष विभव जयसवाल, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अलख नारायण केशरवानी, श्रीमती मीनाक्षी केसरवानी, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेंद्र सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य सोनल शर्मा, शारदा प्रसाद माझी, महेश पांडे, मंडल महामंत्री विजय सिंह पटेल उपाध्यक्ष उमा शंकर केसरवानी मीडिया प्रभारी विपिन मिश्रा आदि की उपस्थिति प्रमुख रही।

यह भी देखें :- 600 भवन स्वामियों को अब मिलेंगे अपने भवनों के वैधानिक अधिकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।