एन्जियोप्लास्टी : आयुष्मान योजना से दूर हुआ सुरेश के दिल का दर्द

सुरेश कुमार शर्मा कई वर्षों से हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्होंने कई अस्पतालों में अपना उपचार कराया। लेकिन स्थायी लाभ नहीं हुआ। श्री सुरेश शर्मा के दामाद अश्वनी कुमार तिवारी ने उन्हें सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा में भर्ती कराया। श्री सुरेश शर्मा की हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा गहन जाँच पड़ताल की गई। डॉक्टरों ने श्री सुरेश शर्मा की एन्जियोप्लास्टी का निर्णय किया। सुरेश कुमार शर्मा इस ऑपरेशन में होने वाले खर्च को लेकर परेशान हो गए। इसका समाधान आयुष्मान कार्ड के रूप में मिला। श्री सुरेश शर्मा को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से एंजियोप्लास्टी की नि:शुल्क सुविधा प्राप्त हो गई। उनके दामाद अश्वनी तिवारी ने बताया कि यदि आयुष्मान कार्ड योजना नहीं होती तो उनके ससुर का समुचित उपचार नहीं हो सकता था। शासन ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को बहुत अच्छे उपचार की सुविधा दी है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार सुविधा पाकर अब सुरेश के दिल का दर्द समाप्त हो गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now