कर्नाटक चुनाव : राहुल गाँधी ने कहा नफरत का बाजार बंद, मोहब्बत की दुकाने खुली हैं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आकड़ों ने जीत कांग्रेस के झोली में डाल दी है। जिसके बाद कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी ने मिडिया के सामने कर्नाटक की जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने इस दौरान जनता को 6 बार नमस्कार किया है। साथ ही उन्होंने कहा की – कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकाने खुली हैं। उन्होंने आगे कहा की कर्नाटक ने दिखा दिया की देश को मोहब्बत अच्छी लगती है।

रो पड़े शिवकुमार
नतीजों में जैसे ही कांग्रेस को बहुमत साफ हुआ , कर्नाटक कांग्रेस चीफ डी के शिवकुमार की आंखे भर आईं। उन्होंने कहा, मैंने राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी और सोनिया गाँधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गाँधी मुझसे जेल में मिलने आईं थी। तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर भरोषा था। फ़िलहाल बता दें की कल यानी रविवार को कांग्रेस ने विधायक डाल की बैठक बुलाई है।

एक नज़र
राहुल गाँधी के बयान से तक़रीबन डेढ़ दो घंटे पहले ही भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। नतीजों के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा की पूरे नतीजों के बाद हम समीक्षा करेंगे और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे। कयास लगाए जा रहे कि कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद बाकी राज्यों में भी चुनावी पृष्ठभूमि बदली जा सकती है।

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now