अब एक फ़ोन में होगा काम, हैण्डपंपों की मरम्मत के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपंपों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। रीवा मुख्यालय में स्थित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07662-297441 है। मऊगंज में नियंत्रण कक्ष का नम्बर 9993788577 है।

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में वाहन चालक रविशंकर प्रजापति की ड्यूटी प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा चौकीदार गोरेलाल शर्मा की ड्यूटी दोपहर 10 बजे से रात 8 बजे तक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि मऊगंज में स्थापित नियंत्रण कक्ष में सहायक ग्रेड तीन दिलीप कुमार साकेत की ड्यूटी प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा भृत्य दिनेश कोल की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लगाई गई है। (JS)

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।