चाकघाट को मिली बड़ी उपलब्धि : राम लखन गुप्त आज दूरदर्शन पर

चाकघाट। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार राम लखन गुप्त की साहित्यिक चर्चा एवं उनकी कविताओं का प्रसारण आज दूरदर्शन पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, दूरदर्शन मध्य प्रदेश चैनल पर प्रसारित “नमस्कार एम.पी.” प्रोग्राम में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच किया जाएगा।

एक नज़र
तक़रीबन 43 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय राम लखन गुप्त जी ने अपने कलम का लोहा मनबाया है, इसीलिए तो उनके घर में बने पठन – पाठन वाले कमरे कि दीवाल नहीं दिखती क्यूंकि वो दिवाल गुप्त जी द्वारा की गई मेहनत के बदले मिले सम्मान से सुशोभित है। बावजूद इसके राम लखन जी बेहद ही सरल सहज स्वाभाव के धनी हैं। जब भी उनसे मिला कुछ नया सीखा और नई ऊर्जा के साथ ही वापस आया हूँ। चाकघाट ही नहीं बल्कि विंध्य क्षेत्र से सम्बंधित विभिन्न जानकारियाँ और साहित्य को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं।

प्रसारण : 13 अप्रैल 2023
समय : दोपहर 12 से 1 बजे के बीच
चैनल – दूरदर्शन मध्य प्रदेश

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now