लाडली बहना योजना : चेतावनी के बावजूद लापरवाही, तीन पर कार्यवाही के निर्देश

जिले भर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में अपेक्षा के अनुरूप आवेदन पत्र दर्ज न कराने वाले तीन अधिकारियों पर कलेक्टर मनोज पुष्प ने अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि लाडली बहना योजना के आवेदन पत्र दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिरमौर योगेन्द्र पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हनुमना एके सिंह तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी मऊगंज महेश पटेल के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन अधिकारियों को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद इनके द्वारा लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र दर्ज करने में रूचि नहीं दिखाई गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

एक नज़र
जब अपने बड़े अधिकारीयों की नहीं सुनते तो ये अधिकारी आम जनता के साथ क्या न्याय करते होंगे। ऐसे में एक बार फिर पंचायतराज में चल रहे भ्र्ष्टाचार की कहानी याद आती है। अब देखना होगा कि प्रशासन ऐसे लापरवाह अधिकारीयों को लेकर कितने कड़े और ठोस कदम उठती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now