इस्तीफा दो मोदी सरकार : गैस सिलेंडर के दाम 1100 के पार दूध के दाम आसमान पर

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा जीके निर्देशानुसार मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल जी के मार्गदर्शन में पूरे मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस महंगाई के खिलाफ आंदोलन कर रही है। रीवा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कविता पांडे की विशेष उपस्थिति में जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ महिलाओं ने हल्ला बोला। महिलाओं द्वारा अनोखे अंदाज में काले कपड़े पर नजर आई सिर पर गैस सिलेंडर रखकर बढ़े हुए दामों को लेकर मोदी एवं शिवराज सरकार की जमकर आलोचना की गई। वहीं महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कविता पांडे ने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि इस सरकार में महंगाई के अलावा कुछ नहीं है। महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। यह सरकार कुछ करने वाली नहीं है। सिर्फ झूठी घोषणा करके महिलाओं को रिझाने का काम कर रही है। लाडली बहना योजना सिर्फ दिखावे की बात है। वही जिलाध्यक्ष सीमा सिंह मध्य प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा है कि लाडली बहना योजना शिवराज सिंह की चुनावी स्टंट है। महिलाओं को कुछ मिलने वाला नहीं है।

कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में कमलनाथ जी ने बच्चियों को शादी के लिए 51000 हजार रुपए प्रदेश में गौशालाओं का निर्माण वृद्धा पेंशन बढ़ाकर ₹600 करने का काम कमलनाथ जी के द्वारा किया गया था। फिर से 2023 में सरकार आएगी तो 15 सो रुपए महिलाओं को मिलेगा। इस सरकार में आए दिन महंगाई बढ़ाई जा रही है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए दूध के दाम आसमान पर हैं। महिला सुरक्षा की बात करने में यह सरकार अक्षम साबित हो रही है। वही शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी ने मोदी हाय हाय का नारा लगाते हुए कहा है कि इस सरकार की विदाई तय है। इस रिकॉर्ड तोड़ महंगाई में गरीब तबके की महिलाओं का घर नहीं चल रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडे जिला अध्यक्ष सीमा सिंह जरहा शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी प्रदेश सचिव विजयलक्ष्मी मिश्रा उत्पीड़न प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रभा सोहगौरा प्रदेश सचिव ममता तिवारी पूर्व सेवादल शहर अध्यक्ष नेहा सिंह चौहान प्रदेश सचिव ममता सिंह जिला उपाध्यक्ष आशा पांडे जिला प्रवक्ता राखी पांडे प्राची शुक्ला प्रतिभा पटेल नीलू पांडे सह सचिव रोशनी तिवारी किरण सिंह ब्लॉक अध्यक्ष विनय श्री मिश्रा उपाध्यक्ष पाकीजा खान ब्लॉक अध्यक्ष माधुरी सोधिया रंजना मिश्रा महामंत्री केश कली रेशमा सिंह सहित महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now