आंगनवाड़ी में रिक्त पदों पर भर्ती शुरू, यहाँ करें आवेदन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 2 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। जानकारी के मुताबिक़ महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि रीवा जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 12 पद और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 30 पद रिक्त हैं। जिसको भरने के लिए 2 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। आंगनवाड़ी में काम करने के लिए इच्छुक महिलाएं 2 मार्च को शाम 5 बजे तक संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा कराकर अभिस्वीकृत प्राप्त कर लें। (JS)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now