जीव मात्र से प्रेम ही ईश्वर भक्ति का जीवंत स्वरूप है – नागेंद्र शास्त्री

सोनौरी। सोनौरी रायपुर का समस्त क्षेत्र भगवत भक्ति में लींन हैं। आज चल रही श्री मद भागवत कथा का दुसरे दिन में मथुरा विंद्रावन से आये श्री नागेंद्र नारायण शास्त्री जी ने कर्दम ऋषि एवं देवहुति की नौ कन्याए अनुसुइया, श्रध्दा ,हविर्भु गति, क्रिया ,ख्याति ,अरुंधति ,शांती के विवाह का सुंदर वर्णन किया। रायपुर सोनौरी के लोग भक्ति रस में डूबे रहे कथा सुनने कमलाकांत सी ए सी, सनत कुमार त्रिपाठी शिक्षक , हरिकृष्ण तिवारी भईयालाल सिंह सी ए सी देवेंद्र तिवारी अरुण द्विवेदी (बेलौहाँ) दिनेश त्रिपाठी सुरेंद्र त्रिपाठी जी के साथ अन्य वरिष्ठ जन। लोगों का कहना है की शास्त्री जी के श्री मुख से कथा का सुंदर वर्णन सुन हम अपने सारे दुख भूल जाते हैं। ऐसा लगता है कथा में स्वय नारायण जी की कृपा हो रही है। कथा श्रवण करने वाले श्री लक्ष्मीकांत उपाध्याय के पुत्र रामप्रपंन शर्मा एवं राघवेंद्र शर्मा (समिति प्रबंधक सोनौरी) के साथ समस्त उपाध्याय परिवार नें क्षेत्र की जनता को भगवत कथा का रसपान करने का आग्रह किया है। (BNT)

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now