लाडली बहना योजना : हर महीने मिलेगा पैसा, 8 मार्च से शुरू होगा आवेदन

समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए हाल ही में मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के लिए मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना 2023 लागू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शनिवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर सीहोर जिले के गौरव दिवस और नर्मदा पुरम गौरव दिवस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है। मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना की तरह ही मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना का भी संचालन किया जाएगा।

बहनों को मिलेगी आर्थिक मज़बूती
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर राज्य की गरीब बहनों के लिए मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत राज्य की निम्न मध्यम वर्ग की बहनों और गरीब महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि गरीब बहनों को 1000 रूपए प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। यानी इस तरह 1 वर्ष में इस योजना के तहत महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी। राशि सीधे लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

एक नज़र
मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के तहत राज्य की सभी गरीब वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके लिए हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा इस योजना के तहत राज्य की एक करोड़ महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा 8 मार्च 2023 से आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बहने 8 मार्च से आवेदन फॉर्म भर सकेंगी। हर महीने सरकार द्वारा 1000 रुपए प्राप्त करने के लिए महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन जमा किए जाने के 2 माह बाद चयनित महिलाओं के बैंक खाते में सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपए भेजे दिए जाएंगे। सरकार द्वारा इस योजना के कार्यान्वयन के लिए हर साल अनुमानित 12000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

लग सकते हैं ये दस्तावेज़
हालाँकि आवेदन में कौन – कौन से दस्तावेजों कि जरुरत पड़ेगी इसकी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं कि गई है। लेकिन अभी तक अंदाजा लगाया जा रहा है कि नीचे दिए गए दस्तावेजों कि जरुरत पड़ सकती है।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड (यदि हो तो)
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, साथ ही ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now